फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में जड़ा ताला

Sat, 02 May 2015 02:05 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सकलडीहा इंटर कालेज में शुक्रवार को दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज शिक्षक कालेज में ताला बंद कर गेट के सामने पर धरने पर बैठे गए।
विज्ञापन


धरने की जानकारी के दो घंटे बाद धरना स्थल पर पहुंचीं जिला विद्यालय निरीक्षक मालती राय ने जल्द ही वेतन दिलवाने का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया। वहीं शिक्षकों का आरोप था कि कालेज में प्रबंधक व प्रधानाचार्य के बीच तनातनी की वजह से वेतन का भुगतान रुका हुआ है।


बता दें कि सकलडीहा इंटर कालेज में 35 शिक्षक, 3 क्लर्क व सात परिचारकों का वेतन पिछले दो महीने से नहीं मिल पा रहा है। वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट आने लगा है। क्षुब्ध शिक्षक शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे कालेज में तालाबंदी कर गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


 नाराज शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कालेज के प्रधानाचार्य डा. कृष्णलाल द्वारा कालेज के प्रबंधक को नहीं माना जा रहा है। उनके द्वारा यह कहा जा रहा है कि वर्ष 2013 से कोई भी प्रबंधक कालेज में नियुक्त नहीं हुआ है। जबकि जेडी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने डा. रामजी तिवारी को कालेज प्रबंधक बना रखा है।
विज्ञापन


इसी विवाद के चलते प्रधानाचार्य ने दो महीने से बकाये वेतन पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं जिसकी वजह से वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। धरने की जानकारी के बाद साढ़े नौ बजे कालेज पहुंचीं जिला विद्यालय निरीक्षक मालती राय ने शिक्षकों के वेतन को दो दिनों के अंदर दिलवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वहीं कालेज के प्रधानाचार्य को फोन पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिया। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक मालती राय ने बताया कि कालेज में प्रबंधक डा. रामजी तिवारी हैं। उनसे मिलकर प्रधानाचार्य को जल्द ही शिक्षकों के वेतन को देने का निर्देश दिया गया है। धरने में जगदीश प्रसाद शर्मा, जेपी राम, डा. सुरेन्द्र द्विवेदी, संतोष मिश्रा, सत्यमूर्ति ओझा, प्रभुनारायण, सुखराज, त्रिभुवन सिंह, वीरेन्द्र सिंंह, बाबू लाल, देवचंद राम, विनोद राम, राजीव नाथ, घनश्याम तिवारी, श्री राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें