नेपाल तथा बिहार में आए भूकंप में मारे गए लोगों को शुक्रवार को वरीय मंडल
कार्मिक अधिकारी जेपी सिंह ने नेतृत्व में पूर्व मध्य रेलवे मिक्सड
प्राइमरी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित
कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सीनियर डीपीओ जेपी सिंह ने कहा
कि प्राकृतिक एवं मानव जीवन में परस्पर सामंजस्य बैठाकर ही इस घटना को
रोका जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों तथा सभी अतिथियों ने जलती
मोमबत्ती हाथों में लेकर ‘तेरी ये जमीं तेरा आसमान’ गीत का गायन किया।
इस
अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार, उमेश पांडेय, विनोद वर्मा,
अनीता सुंदरम, सतीश कुमार, राहुल, पंकज आदि उपस्थित रहे। संचालन स्काउट
गाइड के जिला सचिव एसके तिवारी ने किया।
उधर नगर पालिका के अधिकारियों,
टैक्स विभाग एवं सफाई विभाग की बैठक गल्लामंडी स्थित कैंप कार्यालय पर
हुई। जिसमें नेपाल में आए भूकंप के कारण जनक्षति व त्रासदी पर गहरा शोक
व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए
ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन रेखा
जायसवाल ने कहा कि नेपाल में आए भूकंप के साथ ही उसके झटके का भारत में कई
बार होना यह बहुत ही चिंता का विषय है।
भारत सरकार द्वारा नेपाल की मदद की
सराहना की। कहा कि पूरे नगर में ऐसा कोई भी मकान नहीं बनना चाहिए जिसमें
जानमाल की क्षति हो इसके लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया। कहा कि
जिस तरीके से मुगलसराय में कई बार भूकंप के झटके आए उसको देखते हुए
नगरवासियों के जानमाल से समझौता नहीं करना चाहती। बैठक में रमेश जायसवाल,
अधिशासी अधिकारी रमेशचंद्र, दिनेश सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।