फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शीतलहरी ने कंपकंपाया, 24 घंटे में पांच डिग्री पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद तीसरे दिन सोमवार को भी बादल छाए गए। धूप नहीं निकलने और पछुआ हवाएं चलने के कारण 24 घंटे में पांच डिग्री पारा नीचे आ गया। सर्द हवाओं की वजह से लोग कांपने लगे। जिले में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कड़ाके की ठंड के बावजूद सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन


मौसम बदलने से कोहरे के साथ ठंड से भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। शनिवार को बारिश के बावजूद पुरवा हवा चलने से दो दिन तक ठंड का असर कुछ कम रहा। वहीं, सोमवार को सुबह कुछ देर की धूप के बाद फिर बादल छा गए और पछुआ हवाएं चलने लगीं। वहीं, कई इलाकों में दिन में भी कोहरा छाया रहा। शाम तक यही हालत रहने से लोग कांपने लगे। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार को पांच डिग्री लुढ़ककर यह 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे शीतलहरी का अहसास हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर निकायों और जिला प्रशासन की ओर से अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में राहगीरों और बेसहारा लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पीडीडीयू नगर में सिर्फ 12 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रभारी ईओ अविनाश कुमार ने बताया कि सभी प्रमुख जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी।

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें