फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क पहने यात्रियों को बनाया मुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये जुर्माना का प्रावधान है। बावजूद इसके स्टेशन पर लोग बिना मास्क प्रवेश कर रहे हैं। शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा बल विशेष ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया और मास्क नहीं लगाने पर 20 से अधिक युवा यात्रियों को मुर्गा बना दिया। बाद में बिना मास्क स्टेशन पर प्रवेश न करने का संकल्प लेने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लोग कोविड प्रोटोकाल को भूलने लगे हैं। बाजार में भीड़ भाड़ हो रही है। यही हाल रेेलवे स्टेशन पर भी है। यहां यात्री बिना मास्क के प्रवेश कर रहे हैं। कई यात्री तो प्लेटफार्म पर प्रवेश करते हुए सुरक्षा बलों के डर से मास्क लगा रहे हैं लेकिन अंदर प्रवेश करते ही मास्क उतार दे रहे हैं। कुछ यात्री यदि मास्क पहन भी रहे हैं तो उसे ठीक ढंग से नहीं पहन रहे हैं। इसको देखते हुए रलवे सुरक्षा बल निरीक्षक संजीव कुमार और आरपीएसएफ के जवान घनश्याम यादव ने दोपहर में अभियान चलाया। विशेष कर बिना मास्क पहने युवा यात्रियों को पकड़ कर मुर्गा बना दिया। बाद में उनसे संकल्प दिलाया कि बिना मास्क नहीं चलेंगे और सोशल डिस्टेसिंग का पलान करेंगे। आरपीएफ के इस कार्य की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें