फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से जला है ट्यूबवेल का केबिल, नहीं हो पा रही सिंचाई, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धान की रोपाई आरंभ हो जाने के बाद भी धानापुर विकास खंड के बभनियांव थाना गांव स्थित ट्यूबवेल की छह माह से जले केबल की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। किसानों के विभागीय अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी केबल नहीं बदली गई है। इससे किसानों में आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र केबल न बदले जाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ट्यूबवेल के बंद रहने से धान की रोपाई को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। करीब छह माह पूर्व केबल जल जाने के कारण किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हो रहा था। केबल मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों के यहां लगाई गई किसानों की फरियाद भी बेअसर रही है। इससे किसान जान हथेली पर रखकर निजी केबल से ट्यूबवेल चलाकर कृषि कार्य कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल से करीब 20 बीघा खेत की सिचाई होती है। ट्यूबवेल के बने 20 वर्ष गुजर जाने के बाद भी अभी नाली और अंडर ग्राउंड नाली नहीं बनाई गई है। ट्यूबवेल चलाने के लिए नियुक्त ऑपरेटर का भी किसानों को पता नहीं है। ट्यूबवेल की चाबी गांव के किसान ज्वाला दूबे के पास रहती है। किसान मखंचन सिंह पप्पू, आनन्द शर्मा, पुल्लू दूबे, कमला गुप्ता आदि ने शीघ्र केबल नहीं बदले जाने पर धरना -प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि केबल जलने की शिकायत मिली है। इसे शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा। नलकूप ऑपरेटर के बारे में बताया कि उनके कार्य क्षेत्र में 240 आपरेटर हैं। गांव में ऑपरेटर की नियुक्ति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें