फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नए साल से महीने में एक दिन बंद रहेगी कोयला मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी के मुंशी की बैठक शुक्रवार को एक गद्दी पर हुई। इसमें मंडी को एक दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि एक जनवरी से नई व्यवस्था लागू नही की गई तो मुंशी समाज के लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चंदासी कोयला मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। यहां दस हजार से अधिक मजदूर काम करते हैं। बड़ी संख्या में मुंशी काम करते हैं। कहा कि मंडी की समस्या को सुलझाने के लिए दो मंडी समिति बनी है। पिछले दिनों नई कोल मंडी समिति के गठन के बाद निर्णय लिया गया कि सब्जी मंडी की तरह एक दिन कोल मंडी में भी बंदी रखी जाएगी। बावजूद इसके अब तक यह नियम लागू नहीं हुआ। कहा कि सभी मंडी सप्ताह में एक दिन बंद रहता है लेकिन एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी में एकदिन का भी अवकाश नहीं दिया जा रहा है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक जनवरी से माह में एक दिन मंडी बंद रखा जाएगा। बैठक में बंटी जैन, विजेंद्र कुमार सिंह कवि, महेन्द्र, अभिषेक कुमार सिंह, सुरेंद्र तिवारी, प्रभु यादव, अशोक यादव, विष्णु पटेल, गुड्डू यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन महेन्द्र पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें