चंदौली। मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी का शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सत्य प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें इमरजेंसी रखे उपकरण पर गंदगी दिखी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि मरीजों की सेवा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इमरजेंसी में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उसमें लगाए गए उपकरणों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान सेक्शन मशीन पर गंदगी मिली। इस पर उन्होंने इमरजेंसी में तैनात मेडिकल अफसर को सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने ऑक्सीजन के साथ ही इमरजेंसी ट्रे में रखी जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी ली। उस दौरान सांस से पीड़ित एक मरीज पहुंचने पर उन्होंने डाॅक्टर को मशीन से जांच कर दवाएं देने का निर्देश दिया। उन्होंने सफाईकर्मी को आगाह किया कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।