फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में बोले सीएम योगी: औद्योगिक प्रधान जिला बनेगा चंदौली, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे पूर्वांचल के ये शहर

Thu, 17 Jul 2025 05:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने कहा कि चंदौली में 200 करोड़ से कोर्ट परिसर बनाया जाएगा, जिसमें अधिवक्ताओं के चेंबर के साथ अधिकारियों के आवास और जिला जज कार्यालय भी होगा। 
विज्ञापन
चंदौली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारी से बैठक के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चंदौली कृषि प्रधान के साथ औद्योगिक प्रधान जनपद बनेगा। वाराणसी से चंदौली आ रही रिंग रोड विकास की धूरी बनेगी।

विज्ञापन


कहा कि जनपद में 200 करोड़ से कोर्ट परिसर बनाया जाएगा, जिसमें अधिवक्ताओं के चेंबर के साथ अधिकारियों के आवास और जिला जज कार्यालय भी होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस को चंदौली, सोनभद्र तक को जोड़ा जाएगा। इसका सर्वे चल रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जो मेरठ से प्रयागराज तक बन चुकी है। इसे मिर्जापुर से भदोही होते हुए वाराणसी, चंदौली से लेकर गाजीपुर तक जोड़ा जाएगा। कहा कि चंदौली सीधे दो एक्सप्रेस से जुड़ेगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: रक्षाबंधन से पहले बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़, जिन भाइयों की कलाई पर बांधती थीं राखी; उनकी मौत से कोहराम
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाबा कीनाराम की मूर्ति लगाई जाएगी। इसको लेकर के बातचीत हुई है। मुगलसराय में एलिवेटेड पुल बनाया जाएगा। नौगढ़ में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए कई निवेशकों ने प्रस्ताव दिया है, इससे हजारों करोड़ का निवेश होगा और रोजगार भी मिलेगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें