फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिनभर छाए रहे बादल, दोपहर से शाम तक हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दो दिन धूप निकलने के बाद रविवार को मौसम फिर बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर से शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव का सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। नए साल के पहले दिन से कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप शुरू होने से लोग ठिठुर रहे थे। पिछले दो दिनों से तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की थी लेकिन रविवार को मौसम फिर दिल गया।
सुबह धूप निकलने के कुछ समय बाद ही बादल छाने लगे और पछुआ हवा भी चलने लगी। दोपहर में करीब तीन बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे लोग घरों में दुबक गए। बाजार और सड़कों पर कीचड़ होने से सन्नाटा पसरने लगा। मौसम बदलने और शाम तक बारिश होने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे आ गया जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। सोमवार को भी बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें