फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे झूमकर बरसे मेघ

Thu, 23 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
बारिश के बाद जलमग्न लोको कालोनी।
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश बुधवार को हुई। मेघ तीन घंटे तक झमाझम बरसे। बारिश  से तपती गर्मी से राहत मिली तो सभी के मन मयूर नाच उठे। हर कोई इस मौसम का  लुत्फ उठाने बाहर निकल पड़ा। सुबह हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे भी  खिल उठे हैं और सूखते धान की नर्सरी को नया जीवन मिला है। हालांकि बारिश से  जगह जगह जल जमाव हुआ लेकिन लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश का सभी ने खुलकर  स्वागत किया। कृषि विज्ञान संस्थान के डॉ. सुरेन्द्र कुमार की माने तो जिले में 10 मिमी  बारिश हुई है। जून माह में वर्षों बाद इतनी अच्छी बारिश हुई है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 20 जून तक मानसून के आने की संभावना  जताई थी, लेकिन मौसम का मिजाज और बादलों की लुका छिपी देख किसान परेशान थे।  बुधवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो शीतल मंद हवाओं के साथ बारिश की  तेज बूंदों ने मन को प्रसन्न कर दिया। सुबह पांच बजे से आठ बजे तक कभी तेज  कभी मंद बारिश होती रही। गर्मी की छुट्टियों के बाद इक्का दुक्का स्कूल भी  खुले लेकिन बारिश की वजह से उपस्थिति नगण्य रही।

मकान पर बिजली गिरी, युवक झुलसा
 क्षेत्र के विश्वेसरपुर-मटियरा गांव में बुधवार को बारिश के दौरान मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से रामनवल यादव (30) गंभीर रूप से झुलस गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिवारवालों ने आनन-फानन में घायल युवक को चहनियां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें