फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के विरोध में प्रदर्शन 

Wed, 22 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत मलोखर ग्राम पंचायत में नाली की साफ सफाई न होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

   ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली की साफ सफाई नही की गई तो आंदोलन किया जएगा। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2008 में प्रधान मत्ती देवी के कार्यकाल में गांव से पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया था। इसके बाद इसकी साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया। इसका नतीजा हुआ कि नाली पूरी तरह जाम हो गई और पहली बारिश में ही नाली चोक कर गई। नाली का पानी सड़क पर बहने लगा और घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों की माने तो एक प्रतिनिधि मंडल ने इसकी शिकायत प्रधान से की तो प्रधान ने वोट न देने की बात कही। इससे ग्रामीण नाराज हो गए और मंगलवार की सुबह प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी भी गांव में नहीं आता है।   प्रदर्शन करने वालों में किशन यादव, जयप्रकाश यादव, कन्हैया यादव, सुभाष यादव, सोनू यादव, रामचंद्र प्रजापति, राममूरत, तारा देवी, आशा देवी आदि रहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें