क्षेत्र के कसवढ़-डेहरियाडीह सूर्य मंदिर प्रांगण में चल रहे ग्यारह कुंडीय नौ दिवसीय श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ एवं सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।
इसके उपलक्ष्य में विशाल भंडारें का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दर्शनमुनि उदासीन नागाबाबा कमौली वाले द्वारा ग्यारह सौ साधु-महात्माओं एवं गरीबों में कंबल वितरण किया गया।
उन्होंने सभी साधुओं को 501 रुपये देकर विदाई की। कसवढ़-डेहरियाडीह सूर्य मंदिर प्रागंण में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव की लंबी उम्र के लिए बीते 23 जनवरी से श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ एवं सहस्त्र चंडी महायज्ञ के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था।
जिसका समापन शनिवार को भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर नागा बाबा कमौली वाले ने कहा कि लगातर नौ दिनों तक चले भागवत कथा और महायज्ञ के समापन तक क्षेत्रीय ग्रामीणों का जिस तरह से प्रेम और सहयोग मिला यह धर्म-कर्म के प्रति लोगों के अगाध श्रद्धा और भक्ति का प्रतिफल है।
इस अवसर पर चंद्रमौली मुनि उदासीन, महेश मुनि, धर्मवीर यादव, ज्ञानेंद्र यादव (ज्ञानू), चंद्रशेखर यादव, चंद्रशेखर उपाध्याय, हरीश सिंह, सतीश सिंह, विकास दूबे, एमएलसी जयप्रकाश यादव, बबलू यादव एवं जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।