फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद क्रय केंद्रों को जल्द शुरू कराएं- डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार को खाद्य आयुक्त मनीष चौहान से बातचीत कर चंदौली में गेहूं खरीद की स्थिति की जानकारी ली। खाद्य आयुक्त ने बताया कि चंदौली के लिए इस वर्ष पचास क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 40 पर वर्तमान में गेहूं की खरीद हो रही है। बचे 10 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं हो रही है। डॉ. पांडेय ने बंद क्रय केंद्रों को जल्द से जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. पांडेय ने खाद्य आयुक्त को बताया कि पिछले वर्ष धान खरीद के समय जिले में क्रय केंद्रों की संख्या 74 थी लेकिन इस बार कुछ क्रय केंद्रों को उनकी पिछली गलत खरीद अनियमितताओं व किसानों को भुगतान संबंधित समस्याओं के चलते बाहर कर दिया गया। इस बार इन संस्थाओं के क्रय केंद्रों को गेहूं की खरीद से प्रतिबंधित रखा गया है। डॉ. पांडेय ने खाद्य आयुक्त को निर्देश दिया कि वर्तमान संस्थाओं से ही 50 से अधिक क्रय केंद्रों को खुलवाकर खरीद में वृद्धि की जाए। डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने खाद्य आयुक्त को कहा कि हमेशा की तरह जिले में गेहूं की खरीद या धान की खरीद को रिकॉर्ड स्तर पर तो दिखा दिया जाता है लेकिन फिर भी कई किसान गेहूं खरीद से वंचित रह जाते हैं। कुछ अधिकारियों के चलते बिचौलिये हावी हो जाते हैं। डॉ. पांडेय ने लोगों व किसानों से अपील की है कि कोरोना के इस मुश्किल समय में सभी सावधानियों का अवश्य पालन करें। यदि गेहूं खरीद में ऐसी किसी भी अनियमितता आती हैं तो तुरंत जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराएं। यदि समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो वे स्वयं डीएम सहित अन्य अधिकारियों से बात करके समस्या का निवारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें