चंदौली। जिलेे की सभी बैंक शाखाओं में खाताधारकों को लेनदेन के लिए सुबह दस से दोपहर दो बजे तक सुविधा मिलेगी। वहीं दो बजे के बाद बैंक पहुंचने वालों को बैरंग लौटना पड़ सकता है। एसबीसी (राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति) ने नए नियम को 31 मई के लिए लागू किया है।
एसएलबीसी ने बैंकों में कामकाज के समय में बदलाव किया है। गाइडलाइन के अनुसार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ही बैंकों में कामकाज होगा। मसलन पैसे का लेन-देन, लोन संबंधी कार्य व सरकारी भुगतान, चेक का क्लीयरेंस आदि होगा।
एक बार में 50 फीसद कर्मचारी ही बुलाए जाएंगे
चंदौली। समिति ने एक बार में बैंकों में अधिकतम 50 फीसद कर्मचारियों को ही बुलाने का सुझाव दिया है। इससे बैंक शाखाओं के अंदर शारीरिक दूरी बनी रहेगी। वहीं दो गज की दूसरी पर अधिकारी-कर्मचारी बैठकर काम कर सकेंगे। इससे संक्रमण का खतरा थोड़ा कम रहेगा। फिलहाल यह बदलाव 31 मई तक के लिए लागू किया गया है। हालात काबू में नहीं आए तो मियाद बढ़ाई जा सकती है।
जिले के सभी बैंकों में 31 मई तक सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पैसे का लेन-देन का कार्य होगा। खाताधारकों को नए नियम के मुताबिक सुविधा मिल रही है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी बैंक शाखाओं में विशेष सावधानी बरती जा रही है। पीके झा, अग्रणी जिला प्रबंधक(एलडीएम)