बाइक पर अंकों की जगह बनी थी 'घड़ी की सुई', यातायात पुलिस ने काटा 10 हजार का चालान।
चंदौली। यातायात पुलिस ने बुधवार को अनोखी नंबर प्लेट वाली बाइक का 10 हजार रुपये का चालान काटा है। मामला चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां के दौरान एक ऐसी बाइक पुलिस ने पकड़ी, जिसकी नंबर प्लेट पर नंबर के बजाय घड़ी की सुइयों की डिजाइन बनी थी।
जांच के दौरान पुलिस ने अनोखी नंबर प्लेट देखकर बाइक को रोका। नंबर प्लेट पर बनी डिजाइन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई अजीबोगरीब डिजाइन में छिपे नंबर को समझने की कोशिश करने लगा। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव ने बाइक चालक से नंबर प्लेट और गाड़ी के कागजात मांगे।
इस पर चालक नंबर प्लेट की डिजाइन को लेकर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जांच में यह भी पता चला कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। यातायात नियमों के उल्लंघन, फैंसी नंबर प्लेट लगाने और बिना लाइसेंस वाहन चलाने के जुर्म में पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। संवाद