पीडीडीयू नगर। नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने मंगलवार को सभासदों के साथ बैठक कर सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की। इस दौरान सभी वार्डों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
अभियान के दौरान 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वहीं, दो अक्तूबर को स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। चेयरमैन सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी।
सात अक्तूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकालने की योजना पर भी चर्चा हुई। यात्रा के दौरान विकसित भारत का संकल्प लेने के लिए सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान सफाई निरीक्षक शत्रुंजय कुमार, सभासद राजेश जायसवाल, पारसनाथ यादव, महेंद्र पटेल, अमित खरवार, सुरेंद्र चौहान, अजीत मौर्य, प्रभु यादव, नामित सभासद राकेश कन्नौजिया, कमलाकर दुबे आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन ईओ धर्मराज सिंह ने किया।