फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहा की साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
सकलडीहा के चतुर्भजपुर में रजवाहा सफाई के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में रजवाहों की साफ-सफाई नहीं होने से नाराज किसानों ने बधुवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि दरियापुर -चतुर्भुपुर से होकर पीथापुर जाने वाला रजवाहा साफ-सफाई के अभाव में सिल्ट से पटा पड़ा है। जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारी और ठेकेदार सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि नहर और राजवाहों की साफ सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष जिला प्रशासन की ओर से लाखों रूपये खर्च किया जाता है। चिन्ह्ति नरों और माइनरों को छोड़ विभागीय अधिकारी और ठेकेदार शेष नहरों की साफ सफाई को लेकर खानापूर्ति कर रहे हैं। इसके चलते गेहूं के लिये समय से पानी नही मिल पाता है। आक्रोशित किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरियापुर चतुर्भुजपुर राजवाहा की साफ-सफाई कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। इस मौके पर बांसदेव यादव, राजेश खरवार, बनारसी यादव, हरेंद्र सिंह, रमेश यादव, मुन्नी लाल यादव, रोहित, अजय, वकील, सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें