दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में चयनित सिकंदरपुर स्थित एसआरबी
- फोटो : CHANDAULI
चकिया(चंदौली)। क्षेत्र के सिकंदरपुर विजयपुरवा में स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्था की कक्षा नौ की छात्रा खुशी जायसवाल को प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने का अवसर मिला है। 20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाईस्कूल तथा इंटर के विद्यार्थियों को परीक्षा का तनाव कम करने को लेकर टिप्स देंगे।
विद्यालय की छात्रा खुशी जायसवाल मिर्जापुर जनपद के भाईपुर के चिलबिलिया गांव निवासी मनोज जायसवाल की पुत्री है। माता पूर्णिमा जायसवाल छोटा भाई आनंद जायसवाल छोटी बहन सुमन जायसवाल है। खुशी जायसवाल का मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के जरिए चयन हुआ है। खुशी को प्रधानमंत्री मोदी के सामने साक्षात्कार करने का अवसर प्राप्त हुआ। छात्रा का कहना है कि मौका मिलेगा तो वह पीएम से शिक्षा की बेहतरी के लिए प्री टेस्ट के बारे में सवाल पूछेंगी। इसको लेकर खुशी के माता पिता अन्य परिजनों के साथ विद्यालय के एएमडी श्याम जी सिंह, प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने खुशी जताई है। लोगों ने कहा कि छात्रा के लिए प्रधानमंत्री के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेना बड़ी उपलब्धि है। खुशी के पिता मनोज जायसवाल ने कहा कि खुशी को प्रधानमंत्री के सामने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने से परिवार में अपार खुशी है और खुशी को ऊंचाई तक ले जाने में परिवार पूर्ण सहयोग करेगा।