फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय पर नाले की सफाई शुरू 

Mon, 23 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
तालाब की खुदाई।
विज्ञापन
आगामी बारिश के पहले जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने मुख्य नाले की सफाई का काम रविवार से शुरू कर दिया। जिला मुख्यालय पर निकासी का प्रमुख स्रोत यही नाला है। हालांकि इस अभियान की सफलता की परीक्षा बरसात में ही हो सकेगी। अमर उजाला ने इस मुद्दे पर अप्रैल में खबर भी प्रकाशित      की थी। 
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के दक्षिणी हिस्से की जल निकासी का प्रमुख साधन मुख्य नाला है। यह नगर के दक्षिणी छोर से शुरू होता है, जो कई इलाकों और वार्ड को पार करते हुए हाइवे पार करकेे रायल ताल तक जाता है। यह कूड़े-करकट व झाड़-झंखाड़ से कई स्थानों पर नाला पूरी तरह से पट चुका था। ऐसे में बारिश के मौसम में जलनिकासी की समस्या गंभीर हो सकती थी। नगरवासी सोमारू और अर्जुन अग्रहरि ने कहा कि मुख्यालय में जलनिकासी की समस्या जटिल है। नगर पंचायत को ठीक से इसे साफ सफाई करना चाहिए।  
इनसेट 
तालाब की खुदाई 
सकलडीहा (ब्यूरो)।  मुख्यमंत्री जल संचय योजना के तहत रविवार को ताजपुर गांव में तालाब की खुदाई का काम शुरू कराया गया है। इस दौरान दर्जनों महिलाओं को मनरेगा के तहत  कार्य दिया गया।इस बाबत ग्राम विकास अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि तालाब की खुदाई व सुंदरीकरण के लिये 3लाख 56 हजार  मिले है। इस मौके पर अवर अभियंता दीपक कुमार व पंचायत मित्र बबीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें