नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित ख्रीस्त राजा चर्च में ख्रीस्त जयंती का पर्व
मनाने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। गिरिजाघर परिसर को सुंदर झालराें व
ट्यूबलाइटाें से आकर्षक ढंग से सजाया गया है जिसकी छठा देखते ही बन रही है।
क्रिसमस को लेकर मसीही समुदाय में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।
मुगलसराय
के यूरोपियन कालोनी स्थित ख्रीस्त राजा चर्च में हर साल बाल येसू का
जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बारह बजे बाल येसू के जन्म होते
ही समूचा ईसाई समुदाय झूम उठता है और केक काटकर एक दूसरे से गले मिलकर
खुशियां मनाते हैं। सुबह से विभिन्न प्रांतों से लोगों की भीड़ जुटनी लगती
है ।
और लोग ईसा मसीह से अपने सुख शांति के लिए प्रार्थना करते
हैं। पूरे दिन ईसाई समुदाय के लोग ख्रीस्त जयंती की तैयारियों में जुटे
रहे वहीं युवा वर्ग से चर्च में कैरल सिंगिंग का जमकर लुत्फ उठाया।
यह मसीही समुदाय का एक विशेष गायन होता है जिसे समुदाय के लोग चर्च में गाकर येशू की प्रार्थना करते हैं।