फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में लंबित पड़े मामलों का जल्द किया जाए निस्तारण

Mon, 15 Jul 2019 11:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल वीरेंद्र कुमार यादव ने रविवार की दोपहर स्थानीय थाने का अर्धवार्षिक मुआयना किया। मुआयना के दौरान परिसर का निरीक्षण अभिलेखों की गहनता से जांच की। साथ ही थानाध्यक्ष को लंबित मामलों को अति शीघ्र निस्तारित करने का निर्देशदिया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने मुआयने के दौरान थाने के अभिलेखों, मेस, बैरक सहित परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक में एक शौचालय क्षतिग्रस्त होने के कारण अनुपयोगी देख नाराजगी जताई। वे परिसर की साफ सफाई परसंतुष्ट दिखे। थाने में लंबित मामलों की गहनता से जांच कर उन्हें अति शीघ्र हल करने का निर्देश दिया।

एएसपी ने थाने के असलहों का मिलान करने के अलावा मेस के खानपान की जानकारी ली। बरसात का मौसम देखते हुए पेयजल के लिए लगे आरओ को हर समय सही रखने का निर्देश दिया। अंत में उन्होंने पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। एएसपी को थाने पर एसआई जयप्रकाश यादव सहित जवान अमृतांशु, सुनील चौहान, निलेश, सोनू यादव, सुरेंद्र कुमार ने सलामी दी। इस दौरान थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा, एसआई राम इकबाल सिंह, सदानंद यादव, कांस्टेबल उमेश यादव, रामगोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें