फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की तलाश में आए हिरण पर कुत्तों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। पानी की तलाश में जंगलों से निकलकर आबादी की तरफ आने वाले चीतल आये दिन कुत्तों के हमले का शिकार हो जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को नौगढ़ वन क्षेत्र के विजयपुर विजौरा नाले के पास पानी की तलाश में भटक रहे एक चीतल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस दौरान भागने के दौरान वह नाले में गिर गई और उसके कमर की हड्डी टूट गई। लोगों ने किसी प्रकार कुत्तों को वहां से भगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मी घायल चीतल को पशु चिकित्सालय नौगढ़ ले गये और उपचार में जुट गये।
विज्ञापन

चीतल का एक बच्चा पानी की तलाश में भटकर बृहस्पतिवार को कर्मनाशा तट के किनारे वनवासी बस्ती में सुबह-सुबह आ गया। इसी बीच कुत्तों के झुंड ने उसको चारो तरफ से घेर लिया। इस दौरान जान बचाने के लिए भाग रहा चीतल का बच्चा वन क्षेत्र के विजयपुर विजौरा नाले में गिर गया जिससे उसके कमर की हड्डी टूट गयी। युवकों ने कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना प र वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये और उसका उपचार कराया। पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कुत्तों के हमले से घबराया हुए चीतल के नाले में गिरने से उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। उसके शरीर से काफी खून बह गया है। बताया कि उसे अंदरूनी चोटें भी आयी हैं। इस मौके पर वन दरोगा गुरदेव सिंह, वनरक्षक सचिन पांडेय , गौरव पाठक, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें