फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी उत्पादों को जला कर जताया विरोध

Fri, 14 Oct 2016 01:16 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
उपकरणों को फूंककर विरोध जताते युवा।
विज्ञापन
चीन के भारत विरोधी रुख का विरोध गुरुवार को जारी रहा। स्थानीय बाजार में युवाओं ने चाइनीज समान को जलाकर विरोध प्रकट किया और लोगों से चीन निर्मित सामान का उपयोग न करने का आह्वान किया। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे भी चाइनीज सामान का उपयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

  शाम चार बजे बाजार चौराहे पर एकत्र हो गए और चीन व पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में चाइनीज आइटमों को एकत्र कर होली जलायी। इसके पूर्व नेतृत्व कर रहे जयप्रकाश ने कहा कि एक तरफ चीन भारत में अपने सस्ते सामान बेचकर अरबों रुपये डालर की कमाई कर रहा है। वहीं चीन के सस्ते सामान की वजह से भारत का व्यापार प्रभावित हो रहा है। दूसरी तरफ चीन लगातार पाकिस्तान का साथ दे रहा है। एक तरफ व्यापार और एक तरफ दुश्मनी दोहरी नीति नहीं चलने दी जाएगी। हम लोग चाइनीज सामान का विरोध कर सकते हैं। यदि चाइनीज सामान का उपयोग न किया जाए और भारतीय सामान का प्रयोग करें तो जहां देश का पैसा देश में रहेगा। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और चीन का कमजोर होगा। इस दौरान सुनील यादव, सोनू, शुभम चौहान, राकेश गुप्ता, सत्येन्द्र यादव, विशाल कुमार यादव, सोनू सिंह, गोपाल, धर्मेन्द्र,                रस्तोगी, रामभरोस, धमेन्द्र भारती, आशीष सिंह, मदन, रजत चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें