बनारस में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए जिले में जारी रेड एलर्ट के मद्देनजर
शुक्रवार को पुलिस ने पूरे जिले में विशेष जांच अभियान शुरू की।
इसके तहत सभी बैंक शाखाओं, होटल, लाज आदि का निरीक्षण किया। यही नहीं गंगा घाट के किनारों का भी निरीक्षण किया गया।
शनिवार
को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे क साथ बनारस
में होंगे। इसको देखते हुए वाराणसी से सटे चंदौली में रेड एलर्ट जारी किया
गया।
एसपी अमित वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह से ही पूरी पुलिस
फोर्स सड़क पर उतर आयी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सीओ सदर प्रमोद यादव की
देख रेख में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर
नंदजी यादव,आरपीएफ इंस्पेक्टर व्यंकटेश आदि की देख रेख में सुबह से दोपहर
तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे के विभिन्न प्लेटफार्म,
सर्कुलेटिंग एरिया, मुसाफिर खाना, फूट ओवरब्रिज आदि को देखा और यात्रियों
से उनके परिचय पत्र को देखा। यात्री के बैग आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण
से स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान बेटिकट यात्रियों की भी
गंभीरतापूर्वक जांच की गई। दिन भर जांच के बाद नगर के बैंक शाखाओं का
निरीक्षण किया।यहां बेवजह खड़े लोगों को हटाया तथा बैंक में लगे सीसीटीवी
कैमरों की जांच आदि की।
इसके अलावा सभी होटल, लाज में पहुंच कर प्रत्येक
कमरों की जांच की और यहां रुके लोगों की आईडी जांची। अचानक होटलों में जांच
से लोग सकते में आ गए।
इसके बाद पुलिसकर्मियों का दल गंगा नदी के तटवर्ती
इलाकों में पहुंचे। यहां भी आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया। यही नहीं
सड़कों पर वाहनों की भी जांच पड़ताल की गई। अचानक पूरे फोर्स के जांच
अभियान में जुट जाने से हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि पूरे जांच अभियान
में सब कुछ ओके मिला।