फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल महोत्सव में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
नौगढ़ के लालतापुर में दीप प्रज्ज्वलित कर बाल महोत्सव का शुभारंभ करते पूर्व विधायक जितेंद्र कुमा - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के लालतापुर गांव स्थित चिराग केंद्र पर शनिवार से ग्राम्या संस्था की ओर से दो दिवसीय बाल महोत्सव शुरू किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान व विशिष्ट अतिथि सीओ नक्सल नीरज सिंह, बीडीओ सुदामा सिंह यादव, पूर्व विधायक एड. जितेंद्र कुमार व संस्था की निदेशक बिंदु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। इन आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ने कहा कि नक्सल क्षेत्र में विपन्नता और अभाव से जूझ रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम काफी सराहनीय है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके पूर्व स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, छोटा परिवार-सुखी परिवार के थीम पर पपेट शो के जरिए जागरूक किया। बाल मेले में पिरामिड, मेंढक दौड़, बिस्किट दौड़, साइकिल धीमी रेस, गणित दौड, सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता के अलावा 100 और 200 मीटर दौड़, नुक्कड़ नाटक, कबड्डी, रस्साकसी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, नीतू सिंह, रामविलास, रामबली, श्रीराम , त्रिभुवन, रामा, मंजू, जयप्रकाश, शशि कला सहित विभिन्न संचालित शिक्षा केंद्रों के बच्चे मौजूद रहे। संचालन इं. अजय कुमार कोल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें