फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कैली रोड जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करते समय शनिवार की सुबह नगर पंचायत के वार्ड 10 सुभाष नगर निवासी सीता टहल (70) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर निवासी सीता टहल सुबह किसी काम से मुंसफ कटरा आए थे। यहां से काम करने के बाद वह कैली रोड जाने के लिए वह पैदल ही रेलवे लाइन क्रास करने लगे। तभी पीडीडीयू जंक्शन से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी। शिनाख्त होते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें