फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पी दवा

Mon, 23 Feb 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी ने रविवार को जिला अस्पताल स्थित बूथ पर नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पहले दिन जिले के विभिन्न बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के 148501 नौनिहालों ने पोलियो ड्राप पी।
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि समाज के लिए पोलियो एक अभिशाप है।

 इसे जड़ से समाप्त करने के लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करने की जरूरत है। यदि एक भी बच्चा ड्राप पीने से रह गया, तो इस बीमारी के फैलने की आशंका बनी रहेगी। सीएमओ डा. आरएन सिंह ने कहा कि आपकी छोटी सी लापरवाही आपके बच्चों को जीवन भर के लिए अपंग बना सकती है।

इसलिए अपने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। 1051 बूथों पर 341916 के सापेक्ष पहले दिन 148501 बच्चों को दवा पिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और जो बच्चे दवा पीने से रह गए हैं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाएंगी। इस अवसर पर डा. एचआर मौर्या, डा. बीआर यादव, प्रमोद पांडेय, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें