फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sun, 13 Sep 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ शनिवार को चंदासी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर एसडीओ का घेराव किया। व्यापारियों ने एसडीओ को पत्रक सौंप कर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है। मुगलसराय जिले का प्रमुख व्यवसायिक केंद है। इसके अलावा यहां प्रमुख रेलवे स्टेशन होने की वजह से पूरी रात शहर गुलजार रहता है। बावजूद इसके नगर में बिजली आपूर्ति का समय निश्चित नहीं है। उपकेंद्र पर उपकरणों के उचित रख-रखाव न होने से भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। नगर में चहुंओर जर्जर विद्युत पोल और तारों के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। इस वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। चेतावनी दी कि यदि गड़बड़ियों को दूर कर आपूर्ति नियमित नहीं की गई तो व्यापारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। एसडीओ ने जल्दी ही व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष साधना सिंह, संतोष जायसवाल, रामप्रकाश गुप्ता, ललित नरायन जायसवाल, प्रभुलाल चौहान, गौरव गुप्ता, विंदेश्वरी गुप्ता, रामप्रकाश निगम, रामचंद्र जायसवाल, राजेश कन्नौजिया, उमाशंकर प्रजापति, रेखा चौहान, किरन चौहान, पप्पू जायसवाल, धीरज पटेल, प्रदीप तिवारी, गौतम केशरी,सोनू जायसवाल, राधा सिंह, दिलीप सोनकर, रिंकू सोनकर, गोपाल सिंह, सतीश चौरसिया, पारसनाथ केशरी, मनीष अग्रहरि, चंदन चौरसिया, जितेन्द्र गुप्ता, त्रिभुवन पाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें