सूर्य की तेज किरणों के कारण पारा तेजी से चढ़ रहा है। दोपहर के वक्त सूर्य
की तीखीं किरणें लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि तेज
धूप में सड़कों पर चलना लोगों के लिए दूभर हो गया है।
गर्मी व तपन
से दिन में बिलबिला जा रहे हैं। लोग जरूरी काम होने पर ही दोपहर के वक्त
घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार को किशोर व
बच्चे नेगुरा के पास गंगा नहर में जल क्रीड़ा करते हुए नजर आए।