फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : बाल मजदूीर का भंडाफोड़, छोटी उम्र में बड़ी फैक्टरियों में काम करने जा रहे नौ नाबालिग पकड़े गए

Tue, 25 Mar 2025 07:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मजदूर के रूप में नाबालिग तस्करी की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और तीन ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाकर नौ बाल मजूदरों को मुक्त कराया इसके साथ ही तीन तस्कर भी पकड़े गए। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बाल मजदूरी के तस्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी उम्र में बड़ी फैक्टरियों में काम करने निकले नौ नाबालिग पीडीडीयू जंक्शन पर पकड़े गए। आरपीएफ, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, चाइल्ड लाइन और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की टीम ने मंगलवार को दो ट्रेनों से नौ नाबालिगों को पकड़ लिया। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बिहार और झारखंड से नाबालिगों को काम कराने के लिए तस्कर महानगरों को ले जा रहे थे।

विज्ञापन


आरपीएफ पीडीडीयू के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि संयुक्त टीम की ओर से स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे प्लेटफार्म संख्या सात पर गरबा एक्सप्रेस पहुंची। आरपीएफ एसआई अर्चना मीना, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने जब इसकी जांच की तो ट्रेन में सवार चार नाबालिग मिले।

बात करने पर पता चला कि झारखंड के चतरा जिले के जयपुर निवासी सहदेव कुमार के साथ चारों गुजरात के फैक्टरी में काम करने जा रहे है। इस पर चारों को नीचे उतारा गया और सहदेव को हिरासत में लिया गया। इसके बाद सुबह नौ बजे अगरतला रानी कमलापति स्पेशल फेयर प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंची।
विज्ञापन


इसमें जांच करने पर दाे नाबालिग मिले जो विपिन कुमार निवासी भटोलिया थाना मानसी जिला खगड़िया बिहार के साथ भोपाल जा रहे थे। बाल तस्करी के मामले में नाबालिगों को ट्रेन से उतार कर विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पीछे ही प्लेटफार्म संख्या सात पर सियालदह अजमेर एक्सप्रेस पहुंची।

इसमें तीन नाबालिग मिले। ये प्रद्युम्न चौहान निवासी आईलाए पटनवा थाना चांद जिला कैमूर बिहार के साथ फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। नाबालिगों को ट्रेन से उतार कर कर तस्कर प्रद्युम्न को हिरासत में लिया गया। तीनों तस्करों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के हवाले कर दिया गया।

आगे की कार्रवाई एएचटीयू करेगी। वहीं ट्रेन से उतारे गए नाबालिगों को चाइल्ड के हवाले कर दिया गया। चाइल्ड लाइन की टीम नाबालिगों को उनके घर तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें