फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना के सिलौटा चकियवा गांव में रविवार की सुबह पोल्ट्री फार्म में लगे इन्वर्टर में करेंट उतरने से उसकी चपेट में आकर नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक मुर्गियों को दाना देने गए पिता के पीछे पीछे पोल्ट्री फार्म में पहुंच गया था और इन्वर्टर से निकले तार की करेंट चपेट में आ गया।
विज्ञापन

गांव निवासी गोवर्धन ने घर के पास ही मुर्गी पालन करता है। उसने पोल्ट्री फार्म में इर्न्वटर लगा रखा है। रविवार की सुबह दस बजे वह मुर्गियों को दाना देने गया था। इस बीच उसका बेटा प्रियांशु (नौ) भी पीछे पीछे पहुंच गया और वही खेलने लगा। इसी बीच इन्वर्टर का एक तार निकल कर नीचे गिरा था और खेलते खलते प्रियांशु ने तार को छूट दिया। इससे करेंट की चपेट में आकर वह अचेत हो गया। बेटे को मुर्छित देख गोवर्धन उसे लेकर निजी चिकित्सालय पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से गोवर्धन सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। देरशाम प्रियांशु कागुरैनी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। गोवर्धन क दो पुत्रों में प्रियांशु बड़ा था। छोटा पुत्र शिवम पांच वर्ष का है। प्रियांशु की मौत से घर क साथ ही गांव में भीशोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें