286 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह जिला न्यायालय भवन चंदौली के न्यायिक ढांचे को नई पहचान देगा। प्रस्तावित 9 मंजिला अत्याधुनिक भवन में कुल 37 न्यायालय कक्ष बनाए जाएंगे। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के लिए सुसज्जित चैंबर, आधुनिक सुविधाओं से लैस भव्य सभागार, हरित पार्क, फूड कोर्ट और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। इस भवन के निर्माण से वादकारियों और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और लंबित मामलों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है, वहीं कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।