पूछताछ में पता चला कि लातेहार झारखंड निवासी कृष्णा कुमार चौधरी किशोरी और किशोरियों को लेकर गुजरात के राजकोट जा रहा है। बरामद 3 किशोरी पांकी थाना जिला पलामू, झारखंड की रहने वाली हैं जबकि एक किशोरी लातेहार जिले के रहने वाली है। वहीं दो किशोर क्रमशः लातेहार और पांकी थाना के रहने वाले हैं।
बताया गया कि इनको ले जाने वाला व्यक्ति राजकोट,गुजरात में आइसक्रीम कंपनी में काम कराने के लिए ले जा रहा है। यहां 12 घंटे काम के बदले 13000 रुपए देने की बात बताई गई है।
पूछताछ में कृष्णा कुमार ने बताया कि इन सभी 06 नाबालिग बच्चों को अपने खर्च पर टिकट कराकर, खिला पिलाकर एवं इनके मां बाप को प्रति बच्चा एक से डेढ़ हजार रुपये देकर इनको राजकोट बाल मजदूरी करवाने ले जा रहा है। निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि पकड़े गए ट्रैफिकर को मुग़लसराय कोतवाली के सुपुर्द किया गया है। वहीं नाबालिगों के परिवार वालों को सूचित करने के बाद उन्हें घर पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है।