फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री कल आएंगे चंदौली, पहली बार हाईवे पर लग रहा झाड़ू

Fri, 16 Jan 2026 01:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: मुख्य न्यायाधीश व मुख्यमंत्री कल चंदौली दौरे पर आएंगे। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं पहली बार यहां हाईवे पर झाड़ू लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और मुख्यमंत्री योगी आ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जनपद के लिए 17 जनवरी का दिन ऐतिहासिक साबित हो रहा है। देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चंदौली पहुंचकर नवनिर्मित जिला न्यायालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गुरुवार सुबह से ही जिले में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि पहली बार मुगलसराय–चंदौली हाईवे पर सफाईकर्मियों द्वारा झाड़ू लगाई जा रही है। सड़क के दोनों किनारों, डिवाइडर, नालियों और आसपास के इलाकों की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि वीवीआईपी दौरे के दौरान शहर की साफ-सुथरी छवि प्रस्तुत की जा सके।

इसे भी पढ़ें; UP Politics: मायावती के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष ने कराई किरकिरी, वायरल वीडियो; जमकर प्रतिक्रिया दे रहे लोग

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

286 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह जिला न्यायालय भवन चंदौली के न्यायिक ढांचे को नई पहचान देगा। प्रस्तावित 9 मंजिला अत्याधुनिक भवन में कुल 37 न्यायालय कक्ष बनाए जाएंगे। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के लिए सुसज्जित चैंबर, आधुनिक सुविधाओं से लैस भव्य सभागार, हरित पार्क, फूड कोर्ट और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। इस भवन के निर्माण से वादकारियों और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और लंबित मामलों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है, वहीं कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें