उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह
रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर
पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने शिक्षकों द्वारा नौ दिनों तक किए चलाए
आंदोलन की सराहना की और सरकार द्वारा मिले आश्वासन के बाबत शिक्षकों को
अवगत कराया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार माध्यमिक
शिक्षकों के नौ दिनों के आंदोलन व मूल्यांकन कार्य बहिष्कार पर गंभीर है।
इसके लिए सभी शिक्षकों का संयुक्त प्रयास सराहनीय है।
कहा कि सरकार मुखिया
अखिलेश यादव और प्रमुख सचिव ने शिक्षकों व कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण
करने की समय सीमा निर्धारित की है।
शिक्षकों के विनियमितीकरण, पेंशन नीति,
सी ग्रेड की विसंगतियों के साथ-साथ सेवा नियमावली में भी सरकार ने परिवर्तन
के साथ शिक्षकों को लाभ देने की बात कही है।
मूल्यांकन कार्यों में जो देर
हुई है, इसमें शिक्षकों को ईमानदारी के साथ मूल्यांकन कार्य में तेजी
लाना होगा, ताकि बच्चों के भविष्य पर असर न पड़े।
सशक्त समाज के निर्माण
में सभी को शिक्षित करना जरूरी है। 15 फीसदी लोगों को शिक्षित करके सशक्त
समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती।
इस दौरान उन्होंने मूल्यांकन केंद्र के
कमरों में जाकर सरकार द्वारा मिले आश्वासन से शिक्षकों को अवगत कराया। इस
अवसर पर कैलाश सिंह, उधम सिंह, मंगला सिंह आदि उपस्थित रहे।