फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज बीवी!: दो बच्चों की मां 3.5 लाख रुपये व गहने लेकर भागी, पति ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 03 Nov 2025 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्नी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थी और वह 3.5 लाख रुपये और गहने लेकर घर से भाग गई। 
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के सेमर साधोपुर गांव में दो बच्चों की मां 3.5 लाख रुपये और गहने लेकर घर से भाग गई। पत्नी के खिलाफ शिकायत करते हुए पति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि अपनी पूरी सैलरी पत्नी के खाते में ही ट्रांसफर करता था। उसके दो बच्चे हैं, जिनका देखभाल पत्नी घर पर ही रहकर करती थी। वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
महिला 22 अक्टूबर को शाम 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और 22 हजार रुपये के गहने लेकर भाग गई। महिला के पति ने 26 अक्टूबर को चकरघट्टा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि सोमवार तक महिला का कहीं पता नहीं चल रहा है।  

पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र आठ वर्ष और दूसरे की तीन वर्ष है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है और अपनी पूरी सैलरी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करता है। दशहरे के मौके पर उसने पत्नी के लिए 22 हजार रुपये के गहने भी बनवाए। 
विज्ञापन


पति का आरोप है कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी और मोबाइल से किसी से बातचीत करती थी। 22 अक्टूबर को शाम चार बजे वह घर से निकल गई और उसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन के बावजूद महिला का पता नहीं चल सका। 

बताया कि 28 अक्टूबर को उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें उसे धमकी दी गई कि यदि उसने कोई कार्रवाई की, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। वहीं चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की तलाश जारी है, जल्द ही उसे ढूंढकर परिवार को सौंप दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें