फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चैरिटेबल ट्रस्ट ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले नगर में जीटी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार की देर शाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष इरशाद अहमद बबलू ने केक काट एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में डॉ. कलाम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर इरशाद अहमद बबलू ने डॉ. कलाम के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अन्य वक्ताओं ने डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान, शिक्षा और युवाओं के प्रति समर्पण, तथा उनके आदर्शों और विचारों को विस्तार से साझा किया गया। गोष्ठी में ट्रस्ट के सचिव एखलाक अहमद, निजामुद्दीन, असद इकबाल, मोहम्मद सैफ, दीपक कुमार, प्रिंस कपूर, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें