फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार्ट प्रतियोगिता में संध्या गुप्ता रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को महिला सशक्तीकरण पर चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 14 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने चार्ट की विषयवस्तु और संदेश को निर्णायक मंडल के समक्ष विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मूल्यांकन के बाद संध्या गुप्ता को प्रथम, अंशप्रिया कश्यप को द्वितीय और अनुराधा तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका डॉ. नेहा उपाध्याय ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ध्रुव भूषण सिंह ने छात्राओं की ओर से प्रस्तुत चार्ट और पोस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया व महिला सशक्तीकरण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस मौेके पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. किरण यादव, डॉ. रीना सिंह, डॉ. पूनम निर्मल, डॉ. अंकित पटेल, डॉ. प्रदीप वर्मा एवं डॉ. लल्लन भारती सहित अन्य शिक्षक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें