नगर पालिका परिषद मुगलसराय के सभासदों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अपर
जिलाधिकारी शिवकुमार शर्मा से मिला। सभासदों ने बोर्ड द्वारा पारित विकास
कार्यों में गति प्रदान करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा।
कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में अड़ंगा डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
सभासदों
ने कहा कि मुगलसराय नगर पालिका में चहुमुखी विकास के लिए बोर्ड द्वारा
विगत सितंबर में अधिशासी अभियंता और पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक कर
विकास कार्य का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
लेकिन कतिपय लोगों
द्वारा बैठक को असंवैधानिक करार देकर एजेंडे को निरस्त करने और जांच करने
की मांग की जा रही है।
एडीएम ने शीघ्र समस्या का निराकरण का
आश्वासन दिया। मौके पर भानु प्रताप तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, माधुरी देवी,
आदित्य नाथ, माया, नेहाल अख्तर आदि उपस्थित रहे।