फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बदलते मौसम से आंखों में परेशानी, ओपीडी में रोज पहुंच रहे हैं 50 लोग

विज्ञापन
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की जांच करते डॉ.अ​भिषेक विश्वकर्मा। संवाद
विज्ञापन
चकिया। बदलते मौसम में जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में आंखों के संक्रमण के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। रोजाना 40 से 50 मरीज लाल आंखें, आंख से पानी गिरने, जलन और सूजन की शिकायत लेकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ आरके सिंह, डॉ संचिता अग्रवाल, डॉ अभिजीत मलिक, डॉ अभिषेक विश्वकर्मा चार नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती अस्पताल में की गई।
जिला अस्पताल में 350 मरीज रजिस्ट्रेशन करा कर ओपीडी में शनिवार को चिकित्सकों से इलाज के लिए पहुंचे। इसमें से 50 आंख से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित थे। लगभग 4 से 5 आंख के मरीजों की मोतियाबिंद की शिकायत पर आयुष्मान योजना और निशुल्क ऑपरेशन किया गया।
नेत्र विशेषज्ञ डॉ अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि इन दिनों आंख के रोगों को लेकर काफी मरीज बढ़ गए हैं। आंख लाल होने या आंख में जलन होने पर तुरंत नेत्र चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। खुद से कोई भी आई ड्रॉप न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें