मौसम बदलने से अस्थमा मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन 120 मरीज सांस संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं सोमवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में अस्थमा और सीओपीडी मरीजों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 1400 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें करीब 120 मरीज अस्थमा और सीने से जुड़ी समस्याओं से परेशान थे।
वहीं चिकित्सक डॉ. सजय कुमार ने बताया कि बदलते मौसम के दौरान बारिश, गर्मी व उमस के कारण सांस लेने में दिक्कत, छाती में भारीपन, खांसी और जकड़न जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। कुछ मरीजों में गले में खराश, सिर दर्द, थकावट और कमजोरी की भी शिकायत सामने आई है ।
उन्होंने बताया कि बारिश के बाद उमस के कारण पसीना ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। वहीं बलगम गाढ़ा हो जाता है।