फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडी महायज्ञ की तैयारी

Mon, 12 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के कसवढ़ डेहरियाडीह गांव स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में उदासीन नागा बाबा कमौली वाले के तत्वावधान में 23 से 31 जनवरी तक होने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र के सूर्यमंदिर प्रांगण में प्रदेश के लोक निर्माण सिंचाई व राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की लंबी उम्र के लिए 23 से 31 जनवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ और सहस्त्र चंडी महायज्ञ होना है।


23 जनवरी को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा और 31 जनवरी को यज्ञ की समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया है। नागा बाबा के शिष्य दिनेश मुनि उदासीन और धर्मवीर यादव, चंद्रमौली उदासीन ने बताया कि यज्ञ की सभी तैयारियां हो रही हंै।
विज्ञापन



 यज्ञ मंडप बनाने के लिए बिहार के औरंगाबाद से आए कारीगरों ने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है। रविवार को नागा बाबा ने क्षेत्रीय लोगों के साथ यज्ञ मंडप का निरीक्षण किया। इस दौरान सतीश सिंह, हरिश सिंह, नाग्रेंद सिंह, हरिद्वार उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें