फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबहादुर शास्त्री को किया याद

Mon, 12 Jan 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को सेंट्रल कालोनी में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 49वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


 इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जीवन सादगी एवं गौरव का प्रतीक था।

 उन्होंने अपने छोटे कद में विशाल वटवृक्ष की भांति वृहद भारत का नेतृत्व कर अपने महान व्यक्तित्व का लोहा मनवाया। शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर होना सिखाया।
विज्ञापन


 इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय से शास्त्री जी की जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की है।


इस अवसर पर रतन कुमार श्रीवास्तव, शैलेद्र कुमार श्रीवास्तव, बीके सिन्हा, प्रकाश कुमार सिन्हा आदि लोग मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं संचालन अभिषेक नारायण तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष विनय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें