फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ठंड और कोहरे के बीच चंदौली की हवा हुई खराब, 260 पर पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भीषण ठंड और घने कोहरे के बीच जिले की आबोहवा खराब हो गई है। वाहनों और कारखानों के धुएं के कारण एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) चार दिन में 216 से बढ़कर रविवार को 260 पर पहुंच गया है। सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

वहीं, 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से शीतलहर का प्रकोप जारी है। 24 घंटे में अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को सुबह से शाम तक जिले के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता 10 मीटर रही। कुछ इलाकों में कोहरा छंटा लेकिन बादलों के कारण धप नहीं निकली।
विज्ञापन

वहीं, पछुआ हवा चलने के कारण लोग सर्दी से बेहाल रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान घटकर 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव से चिपके रहे। हालांकि अभी भी सभी चिह्नित जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे गलन बढ़ेगी। प
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें