फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः आपसी विवाद में युवक ने स्टेशन पर खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म पांच पर शाम साढ़े चार बजे विवाद के बाद युवक ने शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे पीपी सेंटर (राजकीय महिला अस्पताल) पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम लगभग पांच बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच के पश्चिमी छोर पर गुटखा बेच रहे युवक का अवैध रूप से फल बेच रहे युवक से विवाद हो गया। इसके बाद अचानक युवक ने एक साथी से बाहर से केरोसिन मंगाया और उसे शरीर पर उड़ेल लिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। जलने के दौरान युवक के इधर-उधर भागने से अफरातफरी मच गई। कुछ युवकों ने कपड़ा और पानी फेंक कर आग बुुझाई। युवक को आनन फानन में पीपी सेंटर पहुंचाया गया। युवक ने अपना नाम गोलू मिश्र (26) निवासी अदलहाट मिर्जापुर बताया। अस्पताल में डॉ. राजेश ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक के अनुसार युवक साठ प्रतिशत तक झुलसा है।
स्टेशन पर खुद को आग लगाने वाला युवक विक्षिप्त है। वह चोरी छिपे स्टेेशन पर आ गया है। पूर्व में उसका रेलवे एक्ट में चालान किया जा चुका है। जेल से हाल ही में छूटा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, निरीक्षक, आरपीएफ डीडीयू पोस्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें