फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित कमलापति त्रिपाठी के लिए चंदौली परिवार था : ललितेशपति

विज्ञापन
चंदौली में पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक ललितेश
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी व पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की 120 वीं जयंती मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में मनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूर्व सीएम के पदचिह्न पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान अरुण द्विवेदी ने कहा कि पंडित जी के रास्ते पर चलकर ही कांग्रेस पार्टी का उत्थान होगा। पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होंगी। पंडित जी ने सामाजिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन

चंदौली से उनका जीवन पर्यंत लगाव रहा। कहा कि चंदौली उनके लिए केवल एक जिला नहीं, बल्कि परिवार की तरह था। ललितेश पति त्रिपाठी ने आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से निर्देश मिलने पर चंदौली मिर्जापुर या अन्य किसी भी स्थान से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि यहां राजनीति करने वाला हर व्यक्ति अपनी तुलना पंडित कमलापति त्रिपाठी से करता है, लेकिन उनके और से किए गए विकास के रस्ते पर कोई नहीं चलता।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत सभी क्षेत्रों में विकास का नया आयाम गढ़ा है। पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान के संयोजक धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि चंदौली का कण कण पंडित कमलापति का ऋणी है। डॉ. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि पंडित जी का जीवन आज के राजनेताओं के लिए अनुकरणीय है।
इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश गुप्ता, डॉ राजेश कुमार चौधरी,मधु राय, राजेंद्र गौतम, डॉक्टर राम आधार जोसेफ गंगा प्रसाद, सतीश बिंद, प्रदीप मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें