फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: जेल जा रहे दो बंदी पुलिस कस्टडी से फरार,  पुलिसकर्मी निलंबित, सिपाहियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Sun, 09 Aug 2020 10:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
फरार आरोपित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिला जेल चौकाघाट में दाखिल कराने के लिए जा रहे अवैध शराब के दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर रविवार की रात करीब नौ बजे बीच रास्ते से फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हेमंत कुटियाल ने साथ में गए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विभागीय जाचं के आदेश दे दिए हैं। वहीं आरोपियों की तलाश में चंदौली सहित वाराणसी की पुलिस देर रात तक जगह-जगह दबिश और छापेमारी करती रही।

मोहनिया थाना क्षेत्र के बधनी गांव निवासी धनंजय खरवार और चंद्रिका राम को सैयदराजा पुलिस ने शनिवार की देर रात 78 सीसी अवैध शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। रविवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जिला जेल भेजने के लिए सैयदराजा थानाध्यक्ष लक्षमण पर्वत ने सिपाही ऋषिकांत द्विवेदी और सुभाष को नियुक्त किया था।
विज्ञापन


दोनों सिपाही पकड़े गए आरोपी युवकों को लेकर ऑटो से चौकाघाट जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में आदमपुर के समीप दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर ऑटो से उतरकर फरार हो गए। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने सिपाही ऋषिकांत द्विवेदी और सुभाष को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के पर मुकदमा लिखने के लिए वाराणसी पुलिस को पत्र भेजा है। बताया कि लापरवाह पुलिसकर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें