फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: घर में सोते रहे पिता-पुत्र, ताला तोड़कर छह लाख के जेवर ले उड़े चोर

Wed, 18 Nov 2026 12:38 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओनावल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने घर में घुसकर करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के समय गृहस्वामी और उनके पिता घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
चंदौली चोरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओनावल गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब छह लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद चुरा लिए। वारदात के समय गृहस्वामी और उनके पिता घर में ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह घर में सामान बिखरा देखकर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर चोरी
गृहस्वामी विकास यादव के अनुसार, सोमवार रात चोर मुख्य दरवाजे से घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरों में रखी आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेट ले गए। चोरी गए सामान में हार, मांगटीका, नथिया, कान के आभूषण, कंगन, पायल, मंगलसूत्र, अंगूठी और बिछिया शामिल हैं। पीड़ित ने जेवरात की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई है। इसके अलावा 70 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए हैं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

बरामदे में सो रहे थे पिता-पुत्र
विकास यादव ने बताया कि उनकी पत्नी मोनी यादव 12 नवंबर को अपनी मां और मायके पक्ष के लोगों के साथ छठ पूजा में शामिल होने गई थीं। घर में वह अपने पिता रामअवध यादव के साथ मौजूद थे। रात में दोनों बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और पीछे के रास्ते से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने बढ़ाई पुलिस गश्त की मांग
मंगलवार सुबह परिजनों ने घर में सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में खलबली मच गई। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। घर में लोगों की मौजूदगी के बावजूद चोरी होने से ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें