फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुख्तार को मसीहा बताकर सोशल माडिया पर किया पोस्ट, सिपाही पर गिरी गाज; एसपी ने किया सस्पेंड

Mon, 01 Apr 2024 11:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली में एक सिपाही को सोशल मीडिया पर मुख्तार को मसीहा बताकर पोस्ट करना भारी पड़ गया। पोस्ट वायरल होने के बाद एसपी ने उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
chandauli news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में तैनात एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उसने मुख्तार को मसीहा लिख दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सिपाही को रविवार की देर रात सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
माफिया मुख्तार अंसारी के जेल में हार्ट अटैक से मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसके पक्ष और विपक्ष में तमाम लोग पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया उसकी तस्वीरों और तरह-तरह के पेास्ट से भरा हुआ है। इसी बीच चंदौली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आफताब आलम ने रविवार की रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें उसने मुख्तार को मसीहा बताया। उसका पोस्ट वायरल होती ही मामले की जानकारी एसपी को हुई। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी डॉ.अनिल कुमार ने उसे सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई के बाद से जिले के पुलिसकर्मियों में हलचल मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें