इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हेलमेट कोई बोझ नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा मानक हेलमेट पहनना चाहिए। वहीं, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
नशे में वाहन न चलाने की अपील
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, गलत तरीके से ओवरटेक नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। साथ ही शराब या किसी अन्य नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई।
अभिभावकों को भी नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने के प्रति सचेत किया गया।
यातायात माह में जिलेभर में चल रहे अभियान
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यातायात माह के तहत पूरे जिले में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस ने नागरिकों से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।